पाकिस्तान की बड़ी चाल नाकामयाब, 600 करोड़ के ड्रग्स सहित छह पाकिस्तानी गिरफ्तार
भारतीय तटरक्षक बल को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब उसने कच्छ के जखौ बंदरगाह से 600 करोड़ रूपये के ड्रग्स के साथ छह पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। तटरक्षक बल को ड्रग्स की इस खेप की गुप्त सूचना पहले ही मिल गई थी इसलिए पिछले दो दिनों से इसकी तलाश की जा रही थी।
Posted 7 mois depuis in Jeux.
22 Vues
63 Unique Visitors
भारतीय तटरक्षक बल को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब उसने कच्छ के जखौ बंदरगाह से 600 करोड़ रूपये के ड्रग्स के साथ छह पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। तटरक्षक बल को ड्रग्स की इस खेप की गुप्त सूचना पहले ही मिल गई थी इसलिए पिछले दो दिनों से इसकी तलाश की जा रही थी। अरब सागर में भारत के तटरक्षक बल का यह सबसे बड़ा ऑपरेशन हैं।
जानकारी के अनुसार, यह ड्रग्स पाकिस्तान से भारत लाया जा रहा था। जिस बोट से यह ड्रग्स पकड़ा गया है, उसका रजिस्ट्रेशन पाकिस्तान में हुआ है। उसका नाम अलमदीना है। पकड़े गए नागरिकों की नागरिकता की जांच जारी है। प्राथमिक पूछताछ से यह स्पष्ट हो गया है कि ये पाकिस्तानी नागरिक हैं
इससे पहले इसी तरह गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल (इंडियन कोस्ट गार्ड) ने मिलकर गुजरात तट से दूर एक नाव से 9 ईराकी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। जिनके पास से 100 किलोग्राम हेरोइन भी जब्त की गई थी।
भारतीय तटरक्षक बल के एडिशनल डायरेक्टर जनरल वी.एस.आर. मूर्थि ने बताया कि भारतीय कोस्टगार्ड की इस साल की यह दूसरी सबसे बड़ी घटना है।इससे पहले मार्च में तटरक्षक बल ने 100 किलो हेरोइन पकड़ी थी। मंगलवार सुबह नौ बजे तटरक्षक बल की बोट ने अलमदीना नामक बोट को अपने कब्जे में ले लिया। बोट में छह पाकिस्तानी क्रू भी सवार हैं। पूछताछ में इन्होंने बताया कि वे करांची के हार्बर से भारत आने के लिए रवाना हुए थे।

दो दिन पहले ही भारतीय तटरक्षक बल को इसकी जानकारी मिल गयी थी। जिसके बाद इसकी खोजबीन के लिए दो बोट और एक एयरक्राफ्ट की मदद से यह ऑपरेशन शुरू किया गया था। मंगलवार सुबह 9 बजे तक ड्रग्स के साथ बोट बरामद कर ली गयी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ड्रग्स की कीमत तकरीबन 600 करोड़ रूपये से भी अधिक हैं। मामले की जांच की जा रही है।