SHREENAGAR KE IS HISSE MEIN HOGEE TAINAATEE
Emes Dhonee Kashmeer Mein Aatankiyon Ke Khilaaph Opareshan Mein Lenge Hissa!
3 Views
1 Unique Visitors
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज से जम्मू
-कश्मीर में पेट्रोलिंग करते नजर आएंगे। धोनी को भारतीय
सेना ने मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से नवाजा है। धोनी
कश्मीर में उग्रवादियों के खिलाफ आतंकवाद रोधी अभियान
चलाने वाले विक्टर फोर्स के साथ 15 दिन की ड्यूटी करेंगे।
इस दौरान धोनी आम सैनिक की तरह गश्त, गार्ड और पोस्ट
डयूटी पर दूसरे सैनिकों के साथ रहेंगे। इस दौरान माही पैरा
कमांडो की वटालियन में 15 दिन अपनी ड्यूटी करेंगे। 15
अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी धोनी सेना के
साथ ही रहेंगे।
इसके बाद वो ट्रेनिंग के लिए बेंगलुरू चले जाएंगे। कश्मीर में
इन 15 दिनों के दौरान धोनी आतंकवाद प्रभावित इलाकों में
19 किलो का साजोसामान अपने साथ लेकर चलेंगे।
इस दौरान धोनी अफसरों के साथ नहीं बल्कि 60 सैनिकों के
साथ अपनी बैरक में रहेंगे।
दैनिक भाष्कर की खबर के मुताबिक एमएस धोनी जिस
बटालियन में तैनात होंगे वो मिले-जुले सैनिकों का यूनिट है।
वहां देश के हर इलाके से आए करीब 700 जवाब तैनात हैं।
धोनी इनमें से ऑफिसर्स नहीं बल्कि 50-60 सैनिकों के
साथ रहेंगे। ये धोनी ने खुद ही फैसला किया है। उन्हें
एके-47, राइफल, बुलेटप्रुफ जैकेट और ग्रेनेड भी दिए
जाएंगे। इन तमाम साजो सामान का वजन करीब 19 किलो
होगा जिसके साथ धोनी गश्त करते नजर आएंगे।
इसके अलावा माही गार्ड ड्यूटी भी करते नजर आएंगे जो
4-4 घंटे की दो शिफ्ट में होती है। वहीं, पोस्ट ड्यूटी में भी
धोनी को रहना पड़ सकता है, जहां बिना पलक झपकाए
बंकर में खड़े रहना पड़ता है। ऐसा 2-2 घंटे की ड्यूटी में
तीन बार होता है। बता दें कि 2011 के वर्ल्ड कप जीत के बाद
सेना की टेरिटोरियल आर्मी में धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल का
पद मिला था।
धोनी को भारतीय सेना ने मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से
नवाजा है। धोनी कश्मीर में उग्रवादियों के खिलाफ
आतंकवाद रोधी अभियान चलाने वाले विक्टर फोर्स के साथ
15 दिन की ड्यूटी करेंगे। इस दौरान धोनी आम सैनिक की
तरह गश्त, गार्ड और पोस्ट डयूटी पर दूसरे सैनिकों के साth
रहेंगे। इस दौरान माही पैरा कमांडो की वटालियन में 15 दिन
अपनी ड्यूटी करेंगे। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके
पर भी धोनी सेना के साथ ही रहेंगे।
इसके बाद वो ट्रेनिंग के लिए बेंगलुरू चले जाएंगे